Jharkhand Election Result: शिकारीपाड़ा से जेएमएम उम्मीदवार आगे, बीजेपी प्रत्याशी पर इतने वोटों की बढ़त

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट पर 6 राउंडों की गिनती तक जेएमएम उम्मीदवार आलोक सोरेन 16493 वोटों से आगे हैं। आलोक सोरेन को 33738 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी उम्मीदवार परितोष सोरेन को 17245 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट

शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। यहां मुख्य रूप से एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार परितोष सोरेन और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार आलोक सोरेन के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम से नलिन सोरेन ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार परितोष सोरेन को हराया था। इस बार जेएमएम ने आलोक सोरेन पर भरोसा जताया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...