Jharkhand Election Result: तमाड़ से जेएमएम उम्मीदवार ने इतने वोटों से जीता चुनाव

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं तमाड़ विधानसभा सीट का परिणाम आ गया है। यहां से जेएमएम उम्मीदवार विकास मुंडा ने जदयू उम्मीदवार गोपाल कृष्ण पातर को 24246 वोटों से चुनाव हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: तमाड़ विधानसभा सीट

तमाड़ विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार विकास मुंडा और एनडीए की ओर से जदयू उम्मीदवार गोपाल कृष्ण पातर के बीच मुख्य मुकाबला हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जेएमएम से विकास कुमार मुंडा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने आजसू उम्मीदवार राम दुर्लव सिंह मुंडा को हराया था। हालांकि इस बार एनडीए की सीट शेयरिंग में यह सीट जदयू के हिस्से में आयी है। जदयू ने गोपाल कृष्ण पातर पर भरोसा जताया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...