Jharkhand Election Result: राजमहल से जेएमएम ने जीता चुनाव, बीजेपी को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं राजमहल विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम आ गया है। यहां से जेएमएम उम्मीदवार एमडी ताजुद्दीन ने बीजेपी उम्मीदवार अनंत ओझा को 43432 वोटों से हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: राजमहल विधानसभा सीट

राजमहल विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यहां मुख्य रूप से इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार एमडी ताजुद्दीन और एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार अनंत ओझा के बीच मुकाबला हुआ है। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर अनंत ओझा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने आजसू उम्मीदवार मोहम्मद ताजुद्दीन को हराया था। हालांकि इस बार बीजेपी और आजसू एक साथ चुनाव लड़ रही है। वहीं इस चुनाव में जेएमएम को तीसरा स्थान मिला था।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...