Jharkhand Election Result: गांडेय से पिछड़ी कल्पना सोरेन, बीजेपी प्रत्याशी ने बनाई बढ़त

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन 3128 वोटों से पिछड़ गयी है। उन पर बीजेपी उम्मीदवार मुनिया देवी ने बढ़त बना ली है। अभी तक मुनिया देवी को 7093 वोट और कल्पना सोरेन को 3965 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: गांडेय विधानसभा सीट

गांडेय विधानसभा सीट पर मुख्य रूप से एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार मुनिया देवी और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन के बीच मुकाबला हो रहा है। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में सरफराज अहमद ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार जय प्रकाश वर्मा को हराया था। हालांकि इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। इसमें कल्पना सोरेन ने बीजेपी उम्मीदवार दिलीप वर्मा को हराया था। वहीं इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कल्पना सोरेन के खिलाफ मुनिया देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...