चुनाव परिणाम पर गिरिराज बोले, कहा- लालू, तेजस्वी व अखिलेश का बिगड़ा थोबड़ा

बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर चुनाव परिणाम को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश प्रसाद यादव का थोबड़ा बिगड़ गया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र का जो परिणाम आया है यह चौंकाने वाला परिणाम है। क्योंकि उद्धव ठाकरे का बड़बोलापन्न पन्ने उसे लेकर डूब गया।

वहीं उपचुनाव को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अखिलेश यादव का हाल खराब हो गया है। आज का जो चुनाव का परिणाम सामने आया है वह जनता ने एनडीए के पक्ष में परिणाम दिया है। महाराष्ट्र का परिणाम तो सबसे अलग है। बिहार में भी उपचुनाव में एनडीए पर ही भरोसा जनता ने दिलाया है। वहीं झारखंड चुनाव को लेकर उन्होंने कहा है कि अभी तो रुझान है फिगर अभी बाकी है। एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अब विपक्ष एक बार फिर आरोप लगाया जाएगा कि ईवीएम मशीन को हैक कर लिया गया है।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा उपचुनाव : चारों सीटों पर जीत से गदगद NDA के बड़े नेता पहुंचे CM आवास

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...