बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर चुनाव परिणाम को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश प्रसाद यादव का थोबड़ा बिगड़ गया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र का जो परिणाम आया है यह चौंकाने वाला परिणाम है। क्योंकि उद्धव ठाकरे का बड़बोलापन्न पन्ने उसे लेकर डूब गया।
वहीं उपचुनाव को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अखिलेश यादव का हाल खराब हो गया है। आज का जो चुनाव का परिणाम सामने आया है वह जनता ने एनडीए के पक्ष में परिणाम दिया है। महाराष्ट्र का परिणाम तो सबसे अलग है। बिहार में भी उपचुनाव में एनडीए पर ही भरोसा जनता ने दिलाया है। वहीं झारखंड चुनाव को लेकर उन्होंने कहा है कि अभी तो रुझान है फिगर अभी बाकी है। एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अब विपक्ष एक बार फिर आरोप लगाया जाएगा कि ईवीएम मशीन को हैक कर लिया गया है।
यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा उपचुनाव : चारों सीटों पर जीत से गदगद NDA के बड़े नेता पहुंचे CM आवास
यह भी देखें :
अजय सिंह की रिपोर्ट



















