Jharkhand Election Result: जामा से लुईस मरांडी ने जीता चुनाव, बीजेपी प्रत्याशी को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं जामा विधानसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी लुईस मरांडी ने बीजेपी प्रत्याशी सुरेश मुर्मू को 5738 मतों से हरा दिया है। सुरेश मुर्मू को 70686 वोट मिले हैं, जबकि लुईस मरांडी को 76424 वोट मिले हैं।

Jharkhand Election Result: जामा विधानसभा सीट

जामा विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यहां मुख्य रूप से एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार सुरेश मुर्मू और इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार लुईस मरांडी के बीच मुकाबला हुआ। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम से सीता सोरेन सोरेन ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के सुरेश मुर्मू को हराया था। हालांकि सीता सोरेन इस बार बीजेपी के टिकट पर जामताड़ा से चुनाव लड़ रही हैं। वे हेमंत सोरेन की भाभी हैं। इसी साल उन्होंने जेएमएम छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। उन्होंने इस साल बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस साल विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज लुईस मरांडी ने बीजेपी को छोड़कर जेएमएम का दामन थाम लिया और जेएमएम ने उन्हें जामा से अपना उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...