युगांडा में खेले गए पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में अरबाज ने गोल्ड किया देश के नाम

Saharsa- दक्षिण अफ्रीका के युगांडा में आयोजित पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2021 के फाइनल में गोल्ड जीतने वाले अरबाज अंसारी का सहरसा पहुंचने पर बैंड बाजे के साथ स्वागत हुआ.

बता दें कि मंगलवार को युगांडा में जिस जगह अरबाज अंसारी ठहरे थे, उनके  होटल के महज सौ मीटर की दूरी पर बम विस्फोट हुआ था. अरबाज के परिजन  बेहद चिंतित थे. लेकिन अरबाज अंसारी ने हौसला नहीं खोया और अपने हिम्मत और लगन से मैच खेलकर देश के नाम गोल्ड मेडल हासिल किया. अरबाज के गोल्ड जीतने की सूचना जैसे ही सहरसा पहुंची पूरा शहर जश्‍न में डुब गया.

Arbaj 02 22Scope News

अरबाज सहरसा के मीर टोला निवासी मोहम्मद निसार के पुत्र हैं. 15 से 21 नवंबर तक चले इस प्रतियोगिता में अरबाज ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था. अरबाज ने कई अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया है और उसमें सफलता पायी है. इसमें उसे कई महत्वपूर्ण सफलता भी मिल चुकी है।

रिपोर्ट-राजीब झा

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...