Commercial Advertisment

9 बाल मजदूर को जिला प्रशासन की टीम के संयुक्त प्रयास से कराया गया मुक्त

सीतामढ़ी : पंजाब के कपूरथला में फंसे सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड के नौ बाल मजदूर और कई दूसरे मजदूरों को बचपन बचाओ टीम और सीतामढ़ी जिला प्रशासन की टीम के संयुक्त प्रयास से मुक्त कर लिया गया है। पंजाब के जालंधर के आलू फैक्ट्री में इन मजदूरों से जबरन काम लिया जा रहा था और बिना पैसा दिए उनसे मजदूरी कराई जा रही थी। इतना ही नहीं विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। जब इसकी सूचना बचपन बचाओ आंदोलन की टीम को मिला। उसके बाद बचपन बचाओ की टीम के सदस्यों ने जिला प्रशासन और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वाधान से जालंधर प्रशासन के सहयोग से सभी को मुक्त कराकर उनको सीतामढ़ी ले आया गया है और उनके अभिभावकों के हवाले कर दिया गया है। सभी अभिभावकों में अपने बच्चों के मुक्त हो जाने पर खुशी दिखाई दी।

यह भी पढ़े : वांटेड अपराधी लोहा सिंह चार गुर्गे के साथ गिरफ्तार

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...