Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा में धान के खलिहान में लगी आग, भारी नुकसान

लोहरदगा: लोहरदगा में धान के खलिहान में लगी आग, भारी नुकसान। लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के नवाडीह पंचायत के सरनाटोली गांव में बड़े पैमाने पर धान के खलिहान में आग लगने की घटना हुई है। इससे एक दर्जन से अधिक किसानों का धान जलकर राख़ हो गया है। धान के गांज में आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग पर पाया काबू

धान के गांज में आग लगने के बाद किसान और स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की लपटें लगातार फैलती ही जा रही थीं। उसके बाद सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की टीम अपनी गाड़ी लेकर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सरनाटोली गांव में धान के खलिहान में लगी आग पर काबू बाते दमकलकर्मी।
लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के सरनाटोली गांव में धान के खलिहान में लगी आग पर काबू बाते दमकलकर्मी।

खलिहान में आग लगने से किसानों को हुआ भारी नुकसान, अग्निकांड की पड़ताल शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, इस खलिहान में किसान सुखदेव उरांव,और सुरेश उरांव, सहित अन्य किसानों के धान के बोझ जुटाकर रखे गए थे। वहीं धान के खलिहान में आग लगने से लाखों रुपये का संबंधित किसानों को नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर किस्को थाना पुलिस की टीम भी पहुंची। अग्निकांड की पड़ताल जारी है। स्थानीय मुखिया मीना कुमारी और समाजसेवी कुद्दूस अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Commercial Advertisment

Five New Sugar Mills in Bihar: बंद चीनी मिलों पर विपक्ष...

Five New Sugar Mills in Bihar, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को फिर से मजबूत करने और बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने...

Bihar Pavilion IITF 2026: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखी बिहार...

 IITF 2026 में बिहार पवेलियन का उद्घाटन उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने किया। 55 से अधिक स्टॉल पर बिहार की विरासत, हस्तशिल्प, उद्योग और...

Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने वालों को राहत,...

छठ महापर्व के बाद बिहार से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। जानें...