कैमूर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और बिहार तथा उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में एनडीए के बेहतर प्रदर्शन पर पूरे एनडीए खेमे में काफी ख़ुशी है। चुनाव में जीत को लेकर बिहार के मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि यह जनता का भरोसा है। उत्तर प्रदेश में एनडीए ने 98% स्ट्राइक रेट के साथ 9 में सात सीटों पर जीत दर्ज की। अब पाकिस्तान वाले लोगों का समय समाप्ति की ओर है। जो लोग देश तोड़ने की बात करते हैं और दूसरे लोगों का गुणगान करते हैं और भारत हित की बात नहीं करते हैं अब उनका अंतिम समय आ गया है।
थोड़ा इंतजार करिये वे लोग अपने अपने जगह पर चले जायेंगे, कोई भी भारत में नहीं बचेंगे। मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि अगर भारत में रहना है तो भारत माता की जय कहना होगा। इसके साथ ही मंत्री संतोष सिंह ने तेजस्वी यादव के बिहार और झारखंड में चुनाव को लेकर बयान पर कहा कि तेजस्वी यादव तो दूर उनके पूरे खंडन के लोग भी अगर अपनी पगड़ी उतार दें तो भी अब दुबारा सत्ता में वापस नहीं आ सकते हैं।
वहीं तेजस्वी एक अन्य बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि डबल इंजन की सरकार में इंजन भ्रष्टाचार तो दूसरा अपराध में लगा है पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध की परिभाषा तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लोग ही हैं। तेजस्वी यादव को यह नैतिक अधिकार नहीं है कि वह बिहार में सुशासन और अपराध की बात करें।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Traffic जाम में फंसी महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सड़क पर ही कपड़े से घेर बनाया गया प्रसव कक्ष
कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट
Pakistan Pakistan Pakistan
Pakistan
Highlights







