IPL 2025 Auction में बिके कुणाल पांड्या और वाशिंगटन सुंदर

डिजीटल डेस्क : IPL 2025 Auction में बिके वाशिंगटन सुंदर और डुप्लेसी, केन विलियम्सन को नहीं मिला खरीददार। IPL 2025 Auction के दूसरे दिन कुछ खिलाड़ियों के लिए भाग्यशाली रहा तो कुछ को खरीददार तक नहीं मिले। इसी तरह कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें उनकी पुरानी टीम ने अपने यहां रोके रखने में कोई रुचि ही नहीं दिखाई।

वाशिंगटन सुंदर के साथ फाफ डुप्लेसी भी नीलामी के दूसरे दिन बिक गए जबकि केन विलियम्सन सरीखे खिलाड़ी को कोई खरीददार ही नहीं मिला और अनबिके ही रह गए।

केन विलियम्सन के साथ कई और भी रह गए अनबिके….

IPL 2025 Auction के दूसरे दिन सोमवार को कई उम्दा खिलाड़ियों में बोलीदाताओँ ने कोई रुचि ही नहीं ली। नीलामी के दूसरे दिन बोली लगाने का क्रम शुरू होते ही सबसे पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन आए लेकिन किसी ने उन्हें नहीं खरीदा।

न्यूजीलैंड के ही ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को भी कोई खरीदार नहीं मिला जबकि  उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। दो अनुभवी भारतीय बल्लेबाज- अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल को कोई खरीदार नहीं मिला।

युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भी कोई खरीदार नहीं मिला और उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। वहीं ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पर भी किसी ने बोली नहीं लगाई और उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था।

आईपीएल 2025 नीलामी का प्रतीकात्मक फोटो
आईपीएल 2025 नीलामी का प्रतीकात्मक फोटो

पंजाब ने येनसेन को 7 करोड़ में खरीदा, 5.75 करोड़ रुपये में बिके कुणाल पांड्या…

लंबे कद के साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मार्को यानसन को पंजाब किंग्स ने 7 करोड़ की दमदार कीमत के साथ खरीद लिया। मार्को इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद में थे लेकिन हैदराबाद के पास आरटीएम का विकल्प नहीं था। क्रुणाल पांड्या का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था। क्रुणाल को आरसीबी ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

लखनऊ के पास आरटीएम का विकल्प मौजूद था, लेकिन उन्होंने क्रुणाल के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया। युवा भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया है। उम्मीद से उलट सुंदर पर ज्यादा बोली नहीं लगी और सिर्फ 3.20 करोड़ में गुजरात ने खरीद लिया। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन की फिर से चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी हो गई है।

चेन्नई ने उन्हें सिर्फ 2.40 करोड़ में खरीद लिया और पंजाब ने आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। बेंगलुरु के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी को भी नई टीम मिल गई है. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा। वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान रोवमैन पावेल दूसरे दिन बिकने वाले सबसे पहले खिलाड़ी बने। उन्हें केकेआर ने 1.50 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर लिया।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...