डिजीटल डेस्क : IPL 2025 Auction में सबसे महंगे खिलाड़े बने ऋषभ पंत, लखनऊ टीम का बने हिस्सा। रविवार को हुए IPL 2025 Auction की बंपर शुरुआत हुई। ऋषभ पंत IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा। ऋषभ पंत ने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
विश्व विजेता कप्तान पैट कमिंस और स्टार्क भी महंगे बिके
IPL 2024 के लिए पिछले साल हुई मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान पैट कमिंस और स्टार्क पर जमकर पैसों की बारिश हुई थी और दोनों ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। IPL 2025 Auction में रविवार को कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
उसके बाद करीब दो घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया के ही तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क नीलामी टेबल पर आए और उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था। IPL में नीलामी इतिहास में पहली बार 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार हुआ था और वह भी एक साथ दो खिलाड़ियों पर।
नीलामी से पहले हाल ही में सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। इस बार नीलामी में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, जोस बटलर और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की भी बोली लगी जिन्हें उनकी टीमों ने रिटेन नहीं करने का फैसला किया था।

IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय बने वेंकटेश अय्यर, 23.75 करोड़ में बिके
वेंकटेश अय्यर IPL इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए। 29 वर्षीय खिलाड़ी का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। वेंकटेश को लेने के लिए आरसीबी और केकेआर के बीच होड़ देखने को मिली। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में वापसी कराई।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले छह खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इनमें रिंकू सिंह (13 करोड़) , वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), सुनील नरेन (12 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), हर्षित राणा (04 करोड़) और रमनदीप सिंह (04 करोड़) शामिल थे। अब टीम ने वेंकटेश अय्यर को खरीद लिया है।
उन पर फ्रेंचाइजी ने मोटी रकम खर्च की है। IPL 2024 में कोलकाता की खिताबी जीत में वेंकटेश अय्यर ने अहम भूमिका निभाई थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल मैच में 52* रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। इस दौरान उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
वेंकटेश अय्यर के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 2021 में डेब्यू किया। 50 मैचों में उनके नाम 1326 रन दर्ज हैं। इनमें एक शतक और 11 अर्धशतक भी शामिल हैं। गेंदबाजी में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। चार संस्करणों में उन्हें सिर्फ तीन विकेट मिले हैं।
पिछले संस्करण में केकेआर के लिए खेले 14 मैचों में उन्होंने चार अर्धशतकों की मदद से 370 रन बनाए थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए खेले नौ मैचों में मध्य प्रदेश के इस बल्लेबाज ने 133 रन और 5 विकेट अपने नाम किए हैं।

IPL 2025 Auction में पहले 2 सेट में बिके क्रिकेटरों का भी रेट जानें एकनजर में…
IPL 2025 Auction में अन्य क्रिकेटरों पर भी बोली लगाने वाले टीम प्रबंधकों ने रुपयों की बारिश की है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ रुपये में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बोली 18 करोड़ रुपये की लगाई थी जिसे आरटीएम के जरिये पंजाब ने मैच किया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ की बेसप्राइज पर नीलामी में सबसे पहले उतरे अर्शदीप पर पहली बोली लगाई थी। इसी तरह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीद लिया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लियाम लिविंगस्टोन ने आठ करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए।
भारत के स्टार खिलाड़ियों में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स से बोली के मुकाबले में बाजी मारी। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा।
फिटनेस समस्याओं के कारण पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने दस करोड़ रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ 75 लाख रुपये में और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को 15 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज डेविस मिलर को साढ़े 7 करोड़ रुपये में खरीदा। पहले दो सेट में 12 खिलाड़ी बिक चुके हैं।

IPL 2025 Auction में अनमोलप्रीत सिंह समेत कई खिलाड़ी नहीं बिके, जानें सबका अपडेट…
रविवार को IPL 2025 Auction में अर्थव तायडे को सनराइजर्स हैदराबाद को 30 लाख रुपये के आधार मूल्य में खरीदा जबकि अनमोलप्रीत सिंह 30 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
पंजाब किंग्स ने नेहाल वढेरा के लिए 4.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई। मुंबई ने नेहाल के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। 30 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे नेहाल 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने महेश तीक्षणा को 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
तीक्षणा का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था और सीएसके के पास उनके लिए आरटीएम का विकल्प उपलब्ध था लेकिन चेन्नई ने तीक्षणा के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया।
हैदराबाद ने राहुल चाहर के लिए 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई जिनका आधार मूल्य 1 करोड़ रुपये था। पंजाब के पास उनके लिए आरटीएम का विकल्प मौजूद था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस तरह चाहर को हैदराबाद ने खरीदा।
हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जांपा को 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा। जांपा का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था। राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा। हसरंगा का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था।
सलामखेल 75 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे, लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने उन पर रुचि नहीं जताई और वह पहली बार में नहीं बिके।
नूर अहमद क लिए चेन्नई ने पांच करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन गुजरात ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल किया। चेन्नई ने नूर अहमद के लिए 10 करोड़ रुपये की अंतिम बोली का प्रस्ताव रखा जिसके बाद गुजरात ने हाथ खींच लिए। इस तरह अहमद सीएसके में शामिल हुए।
Highlights


















