Bokaro Accident : बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चौबा टांड़ के समीप के सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक अज्ञात कार के चपेट में आने से पिता व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये। जिस कार से घटना हुई उसका नंबर JH 09 AH 7192 है। इस गाड़ी का नाम रूपेश मिश्र बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : फांसी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस…
Bokaro Accident : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया लौट रहे थे दोनों
आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों परीक्षा सेंटर से वापस पश्चिम बंगाल के पुरुलिया लौट रहे थे। जख्मी युवती सोमा मंडल ने बताया कि वे परीक्षा देकर अपने पिता के साथ वापस पश्चिम बंगाल के पुरुलिया लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें- Simdega : राउरकिला इंटरसिटी ट्रेन से उतरकर अपने घर जा रही महिला पर जानलेवा हमला…
इसी दौरान एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई है। सोमा के पैर में गंभीर चोटे लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है।
बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—
Highlights
















