अपराधी हो जाएं सावधान, आ रहे हैं सुपरकॉप

पटना : बिहार में माफियाओं के छक्के छुड़ाने वाले चर्चित 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी कुंदन कृष्णन अब एक बार फिर से बिहार लौटने वाले हैं। दरअसल, आईपीएस कुंदन कृष्णन की बिहार कैडर में वापसी को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। यानी अब कुंदन कृष्णन एक बार फिर से बिहार में किसी बड़ी जिम्मेदारी को संभालेंगे और माफियायों को सबक सिखाएंगे।

आपको बता दें कि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में एडीजी के पद पर पदस्थापित हैं। बताया जा रहा है कि बिहार वापसी के बाद कुंदन कृष्णन की अहम पद पर पदस्थापना होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुंदन को कुछ बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। कृष्णन बिहार के कड़क अफसर के रूप में जाने जाते हैं। पटना समेत अन्य जिलों में एसपी रहते हुए कुंदन कृष्णन ने अपराधियों को खूब सबक सिखाया था। उनकी गिनती बिहार के चर्चित व तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है।

यह भी देखें :

संभाल चुके हैं कई बड़ी जिम्मेदारी

कुंदन कृष्णन बिहार में एडीजी हेडक्‍वार्टर में भी कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वह वर्तमान में तीन साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। कुंदन कृष्णन बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने से पहले जब राष्ट्रपति शासन लगा था। उस समय कुंदन कृष्णन को पटना का एसएसपी नियुक्‍त किया गया था। कुंदन कृष्णन को बिहार में तुरंत एक्‍शन लेने वाले पुलिस अफसर के रूप में जाना जाता है। आलम यह था कि उनके जमाने में बिहार के बड़े-बड़े अपराधी भी उनके नाम से खौफ खाते थे।

यह भी पढ़े : उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान 2 गाड़ियों से भारी मात्रा में शराब बरामद

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...