अपराधी हो जाएं सावधान, आ रहे हैं सुपरकॉप

पटना : बिहार में माफियाओं के छक्के छुड़ाने वाले चर्चित 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी कुंदन कृष्णन अब एक बार फिर से बिहार लौटने वाले हैं। दरअसल, आईपीएस कुंदन कृष्णन की बिहार कैडर में वापसी को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। यानी अब कुंदन कृष्णन एक बार फिर से बिहार में किसी बड़ी जिम्मेदारी को संभालेंगे और माफियायों को सबक सिखाएंगे।

आपको बता दें कि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में एडीजी के पद पर पदस्थापित हैं। बताया जा रहा है कि बिहार वापसी के बाद कुंदन कृष्णन की अहम पद पर पदस्थापना होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुंदन को कुछ बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। कृष्णन बिहार के कड़क अफसर के रूप में जाने जाते हैं। पटना समेत अन्य जिलों में एसपी रहते हुए कुंदन कृष्णन ने अपराधियों को खूब सबक सिखाया था। उनकी गिनती बिहार के चर्चित व तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है।

यह भी देखें :

संभाल चुके हैं कई बड़ी जिम्मेदारी

कुंदन कृष्णन बिहार में एडीजी हेडक्‍वार्टर में भी कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वह वर्तमान में तीन साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। कुंदन कृष्णन बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने से पहले जब राष्ट्रपति शासन लगा था। उस समय कुंदन कृष्णन को पटना का एसएसपी नियुक्‍त किया गया था। कुंदन कृष्णन को बिहार में तुरंत एक्‍शन लेने वाले पुलिस अफसर के रूप में जाना जाता है। आलम यह था कि उनके जमाने में बिहार के बड़े-बड़े अपराधी भी उनके नाम से खौफ खाते थे।

यह भी पढ़े : उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान 2 गाड़ियों से भारी मात्रा में शराब बरामद

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Anand Mahindra Bihar Museum: बिहार की विरासत ने जीता आनंद महिंद्रा...

Anand Mahindra Bihar Museum, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार संग्रहालय ने दुनिया...

Bihar Job Fair 2026: बिहार के 9 जिलों में लगेगा रोजगार...

बिहार के 9 जिलों में 2 से 6 नवंबर 2026 तक रोजगार मेला लगेगा। तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवा निजी कंपनियों में नौकरी...

Hazaribagh Railway Station Body Case: रेलवे स्टेशन रोड पर मिला मोहम्मद...

Hazaribagh Railway Station Body Case: रेलवे स्टेशन रोड स्थित कुद रज्जा नगर के सोती पुल के नीचे नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने...