ADG कुंदन कृष्णन ने मांगी माफी, अपने इस बयान को लेकर आ गए थे निशाने पर…

पटना: बिहार के चर्चित आईपीएस और बिहार पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर ADG कुंदन कृष्णन बीते कुछ दिनों से लगातार विवादों में हैं। आईपीएस कुंदन कृष्णन के एक बयान पर विपक्ष न सिर्फ उनके ऊपर बल्कि बिहार पुलिस पर सवाल खड़े करने लगे और अपराधियों के साथ गठजोड़ का भी आरोप लगाने लगे थे। मामले में अब ADG कुंदन कृष्णन एक बार फिर सामने आए और माफी मांगी।

उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि पिछले दिनों प्रेसवार्ता के दौरान दिए गए मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। मैं देश के अन्नदाता किसानों के प्रति पूरा सम्मान रखता हूं और मेरे कहने का मतलब किसानों पर कोई तोहमत लगाना नहीं था। मैने किसानों को अपराधी नहीं कहा था, बल्कि आपराधिक घटनाओं को अपराधी तत्व के व्यक्ति अंजाम देते हैं।

ADG कुंदन कृष्णन ने कहा कि मैं भी एक किसान परिवार से हूं और मेरे पूर्वज भी किसान ही थे। मैं अपने देश के अन्नदाता किसानों का पूरा सम्मान करता हूं और अगर किसी को मेरे बयान से दुख हुआ है तो इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं। बता दें कि बीते दिनों एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए ADG कुंदन कृष्णन ने कहा था कि लंबे समय से यह देखा जाता है कि अप्रैल से जून जुलाई तक अपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि होती है।

इस दौरान किसानों के पास काम नहीं होता है और आपराधिक घटनाओं में वृद्धि होती है। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसानों के द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात नहीं कही थी। ADG कुंदन कृष्णन के इस बयान के बाद विपक्ष समेत कई समाजसेवी संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   एक स्कूल ऐसा भी: कक्षा तो है भवन नहीं, पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ते हैं छात्र

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: बिहार के 73 लाख...

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment, पटना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बिहार के 73...

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...