Gumla : संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन, उपायुक्त ने दिलाया शपथ…

Gumla : गुमला में आज संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान की उद्देशिका के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण की शपथ ली।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक अधिकारों का आधार स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि संविधान हमें न केवल अधिकार देता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे संविधान में निहित मूल्यों – स्वतंत्रता, समानता, और न्याय – को अपने कार्यों और आचरण में आत्मसात करें।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और देश की एकता, अखंडता, एवं समृद्धि के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, जिला नजारत उप समाहर्ता गुमला, जिला योजना पदाधिकारी गुमला सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।।

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...