Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव की तैयारी शुरू

रांची : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का जल्द ही चुनाव होने वाला है. इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है. वहीं एसोसिएशन के गवर्निंग काउंसिल के सदस्य आकाश दीप ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा को एक पत्र लिखा है.

पत्र में उनकी ओर से एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से लिए जाने वाले शुल्क को माफ करने की मांग की गई है. आकाश दीप की ओर से कहा गया है कि कोरोना काल में कई अधिवक्ताओं के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है. इसका सबसे ज्यादा शिकार नए एवं युवा अधिवक्ता हुए हैं. ऐसे में मार्च 2020 से अक्टूबर 2021 तक का एसोसिएशन की शुल्क को माफ कर दिया जाए. ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बरकरार रहे. इस पर बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा ने उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

सारण से सच्चिदानंद राय का कट गया टिकट, 5 महीने से कर रहे थे चुनाव की तैयारी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को झटका, बिहार विधान...

पटना: बिहार विधान परिषद में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने कुल 40 पदों...

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के 100 साल पूरे, केंद्र सरकार ने...

पटना: बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 100 वर्ष पूरे होने पर पटना में शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस खास...

पीएमसीएच से गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों तक बदलाव की पहल, जानिए...

पटना: बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के लिए...