Bokaro : बोकारो के सेक्टर 12 थाना अंतर्गत बोकारो रामगढ़ हाईवे के बिरसा बाशा चौक के पास बुधवार शाम मतदान केंद्र से पोलिंग पार्टी को लेकर लौट रही बस के चपेट में आकर साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जख्मी की पहचान हरला थाना क्षेत्र के लेवाटांड़ निवासी रामदेव रजवार के रूप में की गई थी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : इसी गुरूर का जवाब झारखंड ने दिया है, बीजेपी के आरोप पर जेएमएम का पलटवार
Bokaro : इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत
घटना के बाद घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों व स्थानीय सेक्टर 12 पुलिस की मदद से पास के मेडिकेंट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। गंभीर स्थिति को देख मेडिकेंट हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : दिल्ली में हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की संयुक्त पीसी, जानिए क्या कहा…
लेकिन इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिजन ने नौकरी और मुआवजे की मांग करने लगे। लेकिन कोई अधिकारी इस पर संज्ञान नहीं लिया। जब डीटीओ बंदना सिजोलकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में मौत पर जो भी मुआवजे बनते है वो सब मृतक के आश्रित को दिया जाएगा।
बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—

![]0PT-min Bokaro : पोलिंग पार्टी के बस के धक्के से साइकिल सवार की मौत, परिजनों ने कर दी ये मांग...](https://22scope.com/wp-content/uploads/2024/11/0PT-min-696x402.jpg)

















