Advertisment

महाकुंभ 2025 में दिखेगी डिजिटल स्वच्छता, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था, सीएम योगी ने किया खुलासा

लखनऊ : महाकुंभ 2025 में दिखेगी डिजिटल स्वच्छता, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था, सीएम योगी ने किया खुलासा। मंगलवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ 2025 को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कीं।

सीएम योगी ने बताया कि महाकुम्भ प्रयागराज 2025 डिजिटल स्वच्छता, डिजिटल सुरक्षा, डिजिटल पार्किंग की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

श्रद्धालुओं और पर्यटकों को होंगे डिजिटल महाकुम्भ के दर्शन…

सीएम योगी ने इसी क्रम में आगे कहा कि – ‘इस बार श्रद्धालुओं और पर्यटकों को डिजिटल महाकुम्भ के दर्शन होंगे। लोग महाकुम्भ 2025 की पूरी मैपिंग डिजिटल रूप से देख सकेंगे। महाकुम्भ प्रयागराज 2025 पौष पूर्णिमा 13 जनवरी, 2025 से प्रारम्भ होकर महाशिवरात्रि 26 फरवरी, 2025 तक चलेगा।

मकर संक्रांति 14 जनवरी, मौनी अमावस्या 29 जनवरी, बसन्त पंचमी 3 फरवरी, माघी पूर्णिमा 12 फरवरी तथा महाशिवरात्रि 26 फरवरी की तिथि के अनुसार महाकुम्भ का आयोजन होगा। 45 दिनों तक चलने वाला यह आयोजन दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक आयोजन है’।

श्रद्धालुओं की सहूलियत को महाकुम्भ 2025 का पूरा मेला क्षेत्र 25 सेक्टर में विभाजित

सीएम योगी ने कहा कि – ‘प्रयागराज कुम्भ 2019 की तुलना में महाकुम्भ प्रयागराज 2025 में मेला क्षेत्र का विस्तार किया गया है। इस बार लगभग 4000 हेक्टेयर में मेला क्षेत्र विस्तृत होगा।

…वर्ष 2019 में यह 3200 हेक्टेयर में फैला था। प्रयागराज कुम्भ 2019 से पूर्व के कुम्भ में मेला क्षेत्र 2000 हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल में आयोजित होता था। महाकुम्भ प्रयागराज 2025 में पूरे मेला क्षेत्र को 25 सेक्टर में विभाजित किया गया है’।

सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ

महाकुंभ 2025 के मेला क्षेत्र में विशेष पहल, 1850 हेक्टेयर में होगी वाहनों की पार्किंग…

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियों का खुलासा करते हुए सीएम योगी ने बताया कि- ‘मेला क्षेत्र के अलावा पार्किंग के लिए भी अलग से विभिन्न रूट पर कुल 1850 हेक्टेयर भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके पीछे मकसद यह है कि प्रयागराज में संगम तट तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक 1.5 से 2 किलोमीटर की ही पैदल यात्रा करनी पड़े।

…2 से 5 किलोमीटर के दायरे में पार्किंग क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं, जहां पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। सरकार द्वारा पार्किंग स्थल से श्रद्धालुओं को इलेक्ट्रिक बसों व अन्य वाहनों द्वारा महाकुम्भ स्थल तक लाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए सरकार ने वहां पर नए इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया है।

…550 शटल बसें तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 7000 से अधिक बसें लोगों की सुविधा के लिए संचालित होंगी। 7 स्थानों पर बस स्टैंड भी बनाए जा रहे हैं’।

सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ 2025 की जानकारी देते हुए।
सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ 2025 की जानकारी देते हुए।

महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज में योगी सरकार ने बनवाए 14 रेलवे ओवरब्रिज भी…

महाकुंभ 2025 को लेकर अपनी सरकार की ओर जारी तैयारियों का खाका पेश करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने और जानकारियां साझा कीं।

सीएम योगी ने बताया कि – ‘कुम्भ 2019 में प्रयागराज 9 आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) व 6 अण्डर पास बनाये गये थे। इस बार 14 आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य लगभग अन्तिम चरणों में है। आगामी 30 नवम्बर तक हर हाल में इन कार्यों को सम्पन्न कर लिया जाएगा’।

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...

Dehri Executive Officer Murder: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई अधिकारी...

Dehri Executive Officer Murder: रोहतास ज़िले में डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के...