Gumla Accident : नशे में धुत बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर…

Gumla Accidentगुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर ढोड़ा के पास में एक सड़क दुर्घटना हुई है जहां एक बाइक सवार व्यक्ति ने जलावन के लिए लकड़ी ले जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में छतरपुर गांव निवासी भगत नायक गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं बाईक सवार युवक को भी चोट लगी है।

1 463 22Scope News

ये भी पढ़ें-Breaking : शपथ के बाद सीएम हेमंत ने भगवान बिरसा मुंडा और सिदो कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण… 

Gumla Accident : पैर और सिर पर लगा गंभीर चोट

घटना के बाद जिला प्रशासन एवं ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना में भगत नायक की बायें पैर की हड्डी टूट गयी एवं सिर में भी गम्भीर चोट लगी है। इधर डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

2 54 22Scope News

ये भी पढ़ें- Bokaro Dead Body : रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी से युवक का शव मिलने से मची सनसनी, 22 नवंबर से…

इधर घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को हिरासत में लेकर उसे भी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...