Palamu Accident : मोटरसाईकिल और ऑटो में आमने-सामने जोरदार टक्कर, 4 घायल 1 गंभीर…

Palamu Accident : पलामू के मेदिनीनगर में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक ऑटो और मोटरसाईकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

1 min 3 22Scope News

ये भी पढ़ें-Ranchi : 15 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली छोटू खरवार की हत्या, रंगदारी और… 

Palamu Accident : एक की हालत गंभीर बताई जा रही है

घटना बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदिननीनगर मुख्य पथ में कुल्ही नाला शिव मंदिर के पास घटी जहां एक मोटरसाईकिल और ऑटो में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा। वहीं घटना में ऑटो के भी परखच्चे उड़ गए।

2 min 3 22Scope News

ये भी पढ़ें- Latehar Arrest : बड़ी कार्रवाई, जेजेएमपी के दो नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद… 

घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों का हाल जाना और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...