Gumla Accident : नशे में धुत बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर…

Gumla Accident : गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर ढोड़ा के पास में एक सड़क दुर्घटना हुई है जहां एक बाइक सवार व्यक्ति ने जलावन के लिए लकड़ी ले जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में छतरपुर गांव निवासी भगत नायक गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं बाईक सवार युवक को भी चोट लगी है।

1 463 22Scope News

ये भी पढ़ें-Breaking : शपथ के बाद सीएम हेमंत ने भगवान बिरसा मुंडा और सिदो कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण… 

Gumla Accident : पैर और सिर पर लगा गंभीर चोट

घटना के बाद जिला प्रशासन एवं ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना में भगत नायक की बायें पैर की हड्डी टूट गयी एवं सिर में भी गम्भीर चोट लगी है। इधर डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

2 54 22Scope News

ये भी पढ़ें- Bokaro Dead Body : रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी से युवक का शव मिलने से मची सनसनी, 22 नवंबर से…

इधर घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार को हिरासत में लेकर उसे भी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...