Vidhan Sabha के शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन, विपक्ष कई मुद्दों पर…

पटना: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। पिछले चार दिनों के सत्र के दौरान सदन में विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर काफी हंगामा किया और उम्मीद जताई जा रही है कि सदन के आखिरी दिन की कार्यवाही के दौरान भी विपक्ष हमलावर रहेगा। शीतकालीन सत्र के दौरान पिछले चार दिनों में विपक्ष ने विधानसभा सदन के बाहर और अंदर आरक्षण, वक्फ संशोधन बिल और स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर हमलावर रहा। इस दौरान विपक्ष ने सड़क पर भी प्रदर्शन किया तो सदन की कार्यवाही के दौरान वाक आउट भी किया।

माना जा रहा है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन विपक्ष अब सीएजी को लेकर हंगामा करेगा। इसके साथ ही एक बार फिर विपक्ष रोजगार और सरकारी नौकरी को मुद्दा बना सकता है और खाली पड़े सीटों पर नियुक्ति प्रक्रिया में देरी का आरोप लगा हंगामा कर सकता है। विपक्ष स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर जल्द बहाली को लेकर भी हंगामा कर सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar: रोजगार पर विपक्ष का वार या नीतीशे कुमार…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Vidhan Sabha Vidhan Sabha

Vidhan Sabha

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...