बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से, हंगामेदार की आशंका

19 दिसंबर को विधानमंडल का सत्र होगा समापन, 5 दिनों तक चलेगी सदन की कार्यवाही

पटना : बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से शुरू होगा. सत्र 5 दिनों तक चलेगा.

19 दिसंबर को विधानमंडल सत्र का समापन हो जाएगा.

कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है. कैबिनेट के फैसले के बाद

स्वीकृति के लिए राजभवन भी इसे भेजा जाएगा. 5 दिनों के सत्र में पहले दिन यानी

13 दिसंबर को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष का संबोधन होगा.

नए चयनित 2 विधायकों को शपथ भी दिलायी जायेगी. पीठासीन पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद शोक प्रस्ताव होगा और सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी.

कई विधेयक होंगे पेश

विधानमंडल सत्र का 5 दिनों के सत्र में पहले दिन यानी 13 दिसंबर को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष का संबोधन होगा. नए चयनित 2 विधायकों को शपथ भी दिलायी जायेगी. पीठासीन पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद शोक प्रस्ताव होगा और सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी. 14 दिसंबर से प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही की शुरुआत होगी. शून्य काल और ध्यानकर्षण भी होगा. 5 दिनों के सत्र में सरकार की ओर से कई विधेयक भी पेश किए जाएंगे.

महागठबंधन सरकार का पहला सत्र, हंगामेदार होने के आसार

इस बार का शीतकालीन सत्र कई मायनों से खास होगा. महागठबंधन सरकार के लिए यह पहला सत्र होगा. हालांकि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ऐसे तो विशेष सत्र बुलाया गया था लेकिन यह पहला सत्र होगा, जिसमें बीजेपी सरकार को घेरेगी. वहीं चुनौती तेजस्वी यादव के लिए भी होगी. अब तक विपक्ष में रहकर वह सरकार के काम पर सवाल उठाते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें खुद विपक्ष का सामना करना होगा. ऐसे में शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं

कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगी विपक्षी पार्टी

बता दें कि बिहार में बढ़ते अपराध और शराबबंदी के बावजूद बिहार में तस्करी का मुद्दा गरमाएगा. तैयारी दोनों तरफ से पूरी है. पक्ष और विपक्ष सत्र की शुरूआत होने से पहले हर मुद्दों की तैयारी कर लेना चाहते हैं. कुढ़नी विधानसभा का उपचुनाव भी है ऐसे में कई मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...