बेगूसराय डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

बेगूसरायः बेगूसराय डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी अवकाश कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव चौधरी सहित पदाधिकारियों की एक टीम ने मटिहानी प्रखंड एवं साम्हो प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से समस्याओं की जानकारी ली।

डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुख्य समस्याएं नाव की है, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अब तक 70 नावों की व्यवस्था कर प्रभावित क्षेत्रों के लिए नाव वितरण का कार्य किया जा रहा है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में लोगों के भोजन के लिए मटिहानी प्रखंड में एक सामुदायिक किचन की शुरूआत की गई है, जल्द ही दो और किचन की शुरुआत की जायेगी। पशुपालकों की समस्याओं को देखते हुए कल से पशु चारा का वितरण भी शुरू किया जा रहा है, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशु चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गयी है। गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया जा रहा है ताकि प्रसव के दौरान उन्हे कोई परेशानी नहीं हो। बाढ़ से एक बड़ी आबादी के प्रभावित रहने के कारण ऊंचे स्थलों का भी चयन किया गया है, जो लोग उन स्थानों पर शरण लेना चाहेंगे, उनके लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। पदाधिकारियों को जनता की समस्याओं नजर रखने और तत्काल समस्यायों का समाधान करने का निर्देश दिया गया है।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...