राज्यपाल के समक्ष AISA ने रखी छात्र संघ चुनाव कराने की मांग

पटना : पटना विश्वविद्यालय में संयुक्त छात्र मोर्चे के बैनर तले चल रहे आंदोलन की समाप्ति आज यानी शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र संघ चुनाव कराने और छात्रावास आवंटन करने के अधिसूचना जारी करने के बाद समाप्त किया गया। आइसा विश्वविद्यालय सचिव कुमार दिव्यम और अध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि आंदोलन की जीत हुई है। राजभवन में भी सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने वार्ता की।

आइसा की ओर से नीरज यादव वार्ता में सम्मिलित हुए। फरवरी में छात्र संघ चुनाव आयोजित करवाने तथा जनवरी में हॉस्टल आवंटन करने की मांग पर सहमति बनी है। नीरज यादव ने कहा कि राज्यपाल के सामने विश्वविद्यालय के समस्याओं को आइसा द्वारा रखा गया। छात्रावासों में मेस की व्यवस्था करने, रिक्त शिक्षकों और कर्मचारियों के पदों को भरने एवं विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता के की अन्य मांगों को भी रखा गया है। राज्यपाल ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके समुचित निराकरण का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़े : पटना विश्वविद्यालय का हॉस्टल अराजक तत्वों का बना है बसेरा – अशोक चौधरी

यह भी देखें :

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...