‘सदन में GST व स्मार्ट मीटर को लेकर रखूंगा अपनी बात’

पूर्णिया : पूर्णिया के सांसद व जाप पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज यानी शनिवार को अर्जुन भवन में एक प्रेसवार्ता आयोजित किया। जिसमें पूर्णिया के स्थानीय दो मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मैं सदन में स्मार्ट मीटर में बढ़ते बिजली बिल और जीएसटी को लेकर अपनी बात को रखूंगा। अधिकारी लोगों पर तरह-तरह के दबाव बनाते आ रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने बड़े भाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर कहा कि अभी भी वक्त है जो किसी का नहीं हुआ वह आपका क्या होगा।

पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 24 घंटे के अंदर जान से मारने की धमकी पुनः मिली है। इस बार फिर व्हाट्सएप के जरिए धमकी दी गई है। जिसमें एक बड़ा ब्लास्ट दिखाया गया है और 24 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। धमकी के बाद पप्पू यादव ने कहा कि पिछले ढेर महीने से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है। मैं धमकी की परवाह नहीं करता लेकिन कौन धमकी दे रहा हैं उनकी क्या योजना है। जेल के भीतर से धमकी क्यों मिल रही है। सरकार मेरी सुरक्षा करें या ना करें कम से कम लोगों को इस रहस्य की सच्चाई सामने लाए।

Pappu Yadav 1 1 22Scope News
पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी

पप्पू यादव ने कहा कि अगर सच बोलने की यही सजा है तो ऐसी सजा मैं हजार बार भुगतने के लिए तैयार हूं। सरकार को यह जरूर बताना होगा कि जेल के भीतर से धमकी आखिर कैसे।कभी विदेश से तो कभी देश के भीतर से यह धमकियां कौन लोग दे रहा है।

यह भी पढ़े : 4 Months में हमने पूरे किये पांच वादे, पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता कर पूर्णिया एयरपोर्ट पर…

यह भी देखें :

श्याम मोहन की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...