JDU MLA पार्टी नेताओं पर जमकर बरसे, लगाए गंभीर आरोप, नीतीश की खूब की तारीफ

भागलपुर : भागलपुर के लाला लाजपत राय पार्क मैदान में जनता दल यूनाइटेड (JDU) जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री रत्नेश सदा, सांसद अजय कुमार मंडल, सांसद गिरधारी यादव, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक विजय सिंह निषाद, विधान पार्षद विजय कुमार सिंह, विधान पार्षद ललन सर्राफ, पूर्व सांसद कविता सिंह, पूर्व विधान पार्षद जनाब सलीम परवेज, पूर्व मंत्री रंजू गीता और पूर्व मंत्री मुनेश्वर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल काफी नाराज दिखे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सांसद अजय मंडल पर निजी हमला करते हुए कई विवादित बयान दिए। गोपाल मंडल ने कहा कि उन्हें जानबूझकर अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं गोपाल मंडल ने सांसद को चोर और पॉकेटमार तक कह दिया।

खुद को बताया जनता का नेता

गोपाल मंडल सम्मेलन की तैयारियों और व्यवस्था से भी काफी खफा दिखे। गोपाल ने कहा कि कोई भी सांसद या विधायक जनता से नहीं मिलते हैं। गोपाल मंडल ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो जनता के लिए काम करते हैं। मंच से बोलते हुए जदयू विधयाक ने खुद को जुझारू और जनता का नेता बताया। उन्होंने कहा कि मैं जनता के लिए काम करता हूं। डीएम और एसपी मेरी बात सुनते हैं। जो नहीं सुनते हैं, मैं उन्हें समझाता हूं। उन्होंने दावा किया कि वे जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं और बिहार की राजनीति में उनकी अहम भूमिका है।

यह भी देखें :

CM नीतीश की तारीफ की

विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में विकास का जाल बिछाया है। चाहे स्वास्थ्य विभाग हो या सड़क निर्माण नीतीश कुमार ने हर जगह काम किया है। उन्होंने जातिवाद को खत्म किया है। गोपाल मंडल ने कहा कि जदयू सरकार जातिवाद से ऊपर उठकर विकास की राजनीति कर रही है। जदयू विधायक ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जैसा मुख्यमंत्री कोई नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़े : मुंगेर में विपक्ष पर जमकर गरजे ललन सिंह, कहा- जो कहते हैं वो करते हैं नीतीश कुमार

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...