Advertisement
Advertisement
Advertisement

सम्राट ने जीविका दीदियों को वितरित किया प्रमाणपत्र

बेगूसराय : बेगूसराय में आज राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्था बेगूसराय विस्तार केंद्र में प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय फैशन औद्योगिक केंद्र में जीविका दिदियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद प्रमाणपत्र वितरित किया। सम्राट ने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से हजारों ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के विजन को मील का पत्थर साबित होगा। लोगों ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस दौरान प्रमाण पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बेगूसराय के नगर विधायक कुंदन कुमार एवं निफ्ट एक्सटेंशन सेंटर के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा है कि जबतक महिला सशक्तिकरण नहीं होगा महिलाओं का उत्थान नहीं होगा, उनके हाथ में पैसा नहीं आएंगे। तबतक घर आगे नहीं बढ़ सकता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जीविका के माध्यम से इस देश में लगभग 10 करोड़ परिवार को जोड़ने का काम किया।

Samrat Chaudhary 2 scaled 22Scope News

उन्होंने कहा है कि जब हम स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाले तब मुझे एहसास हुआ आयुष्मान कार्ड गरीबों के लिए जीवन दान बनकर आया। जब हम कार्यक्रम में कई जगह जाते थे तो बीमार से परिवार बड़ी ग्रसित होते थे। उसे इलाज करने के लिए पैसा नहीं मिल पाता था। देश के प्रधानमंत्री और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना लाया। जिससे गरीब को इलाज करने में कोई दिक्कत नहीं अभी हो रहा है। सम्राट ने कहा है कि जब गरीबों को खाने का अनाज दिया गया। तभी हम लोगों का सरकार के द्वारा आयुष्मान कार्ड के द्वारा पांच लाख रुपए की लाभ देने का देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को जोड़कर जीने का शैली बदलने का काम किया गया है। आज महिला आत्मनिर्भर बन रही है। साथ ही साथ आज डेढ़ करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ने का काम किया है।

यह भी देखें :

Samrat Chaudhary 3 22Scope News

सम्राट ने कहा कि बिहार में आज विकास की गंगा बह रही है। फोर लाइन पुल और सिक्स लाइन पुल का निर्माण बिहार में किया जा रहा है। वहीं जिस तरीके से उत्तर प्रदेश में राम मंदिर बना है। इस तरह बिहार में भी सीता मंदिर भव्य तरीके से बनाया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा है कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ट्रेनिंग मिलने के बाद वह आधुनिक तौर पर अपने जीवन यापन को बढ़ावा देंगे। इस दौरान नीतीश कुमार के यात्रा पर प्रशांत किशोर के द्वारा कटाक्ष करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लंबे समय से यात्रा में निकलते रहे हैं। समस्या को लेकर जब बिहार के मुख्यमंत्री जनता के बीच जाएंगे जो समस्या बची हुई है उसे खत्म करने का काम करेंगे।

यह भी पढ़े : PM के ‘मन की बात’ ‘गागर में सागर’, Deputy CM सम्राट चौधरी ने कहा

अजय सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath Ghat Facilities Bihar: छठव्रतियों के लिए बिहार सरकार का बड़ा...

Chhath Ghat Facilities Bihar, पटना: बिहार में छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुविधाएं दुरुस्त करने की तैयारी तेज हो गई है। ग्रामीण विकास...

Nitish Setu Name Controversy: कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर छिड़ी...

Nitish Setu Name Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम बदलकर 'नीतीश सेतु' किए जाने पर बिहार की राजनीति में विवाद शुरू...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting: छठ पर पटना पहुंचीं प्रियंका...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting, पटना: बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी छठ महापर्व के अवसर पर पटना पहुंचीं। यहां उन्होंने जनशक्ति...