विश्व एड्स दिवस को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

पटना : विश्व एड्स दिवस-2024 के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई भोजपुर व सदर अस्पताल आरा के द्वारा एक जागरूकता रैली निकली गई। रैली सदर अस्पताल आरा से विभिन्न चौक-चौराहा होते हुए सदर अस्पताल आरा आकर रैली का समापन किया गया। आम जनता के बीच में एचआईवी एवं एड्स की जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया। रैली को सिविल सर्जन भोजपुर डॉक्टर शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर ए अहमद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रवि रंजन, प्रभारी जिला आईसीटीसी पर्यवेक्षक राकेश कुमार सिंह, परामर्शी सचदेव कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, विजय कुमार, टेक्नीशियन अनिल, सोनू प्रभात और जीएनएम स्कूल की प्राचार्य सहित अनेकों अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

आपको बता दें कि एक अन्य कार्यक्रम के तहत जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई के द्वारा जीएनएम छात्राओं के बीच में एचआईवी एड्स के कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन जीएनएम स्कूल सदर अस्पताल आरा में किया गया। सिविल सर्जन भोजपुर के द्वारा छात्राओं को एचआईवी एड्स के विषय पर ज्ञानवर्धन कराया गया। सिविल सर्जन भोजपुर के द्वारा प्रतिभागियों को विश्व एड्स दिवस 2024 के थीम सही रास्ता चुने: ‘मेरी सेहत, मेरा अधिकार’ को जीवन में अमल लाने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़े : पटना मैराथन में SSB के जवानों ने भी लिया भाग, आईजी ने की खास अपील…

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...