Scorpio से भारी मात्रा में शराब बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सिवान: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है बावजूद इसके शराब तस्कर अवैध तरीके से शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि पुलिस भी अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने में लगातार लगी हुई है और इस कोशिश में अक्सर सफलताएँ भी मिलती है। एक बार फिर सिवान में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की और वाहन जांच के दौरान एक स्कार्पियो से करीब बीस लाख रूपये मूल्य की शराब बरामद की।

नगर थाना की पुलिस ने शहर के बबुनिया मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान एक स्कार्पियो से करीब 915.840 लीटर शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब बीस लाख रूपये आंकी जा रही है। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद सघन वाहन जांच शुरू की गई।

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक स्कार्पियो को जब रुकने का इशारा किया तो उसका चालक पहले भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्कार्पियो को रोक लिया। जांच के दौरान स्कार्पियो से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की। हालांकि इस दौरान स्कार्पियो का चालक पुलिस को चकमा दे कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने वाहन और शराब जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और वाहन के आधार पर जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Ayushman Bharat योजना का अधिक लोग लें लाभ, डीएम ने प्रचार वाहन किया रवाना

सिवान से रवि कुमार की रिपोर्ट

Scorpio Scorpio Scorpio

Scorpio

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...