Ayushman Bharat योजना का अधिक लोग लें लाभ, डीएम ने प्रचार वाहन किया रवाना

मुजफ्फरपुर: राज्य में इन दिनों प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत विशेष अभियान के तहत लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है। यह अभियाण 20 नवंबर से 10 नवंबर तक चलेगा जिसके तहत अलग अलग जगहों पर कैंप लगा कर लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कार्ड बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना किया गया। पांच प्रचार वाहनों को डीएम सुब्रत कुमार सेन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत के तहत छूटे हुए लाभार्थियों और 70 वर्ष से अधिक के सभी बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड बनवाना है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन रवाना किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग कैंप का लाभ उठा सकें। इस योजना के तहत परिवार हर वर्ष पांच लाख रूपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल की सीएमओ और आयुष्मान भारत की जिला समन्वयक विमला कुमारी भी उपस्थित थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-   NDA में सभी एकजुट हैं और एकसाथ कर रहे हैं काम, चिराग ने अजमेर शरीफ दरगाह मामले में…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Ayushman Bharat Ayushman Bharat Ayushman Bharat

Ayushman Bharat

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...