Ranchi Desk : पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का आज सुबह निधन हो गया। बताते चले कि भीमसेन मुंडा काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था जिसके बाद आज सुबह उनका देहांत हो गया।
ये भी पढे़ं- Hazaribagh Murder : कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, परिजनों से मिले विधायक प्रदीप प्रसाद…
Breaking : 11:30 बजे से निकलेगा अंतिम यात्रा
अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मेरे बड़े भाई और अभिभावक भीमसेन मुंडा का निधन हो गया। यह पीढ़ा असहनीय है और उनकी कमी कोई भी पूरा नहीं कर सकता है।

पूर्व सीएम ने बताया कि आज उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11:30 बजे आवास घोड़ाबांधा जमशेदपुर से स्वर्णरेखा घाट मानगो के लिए निकलेगी। पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा बड़े भाई भीमसेन मुंडा के निधन की सूचना मिलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने भी शोक जताया है।



















