अर्जुन मुंडा के दिवंगत बड़े भाई की हुई अंत्येष्टि

जमशेदपुर : अर्जुन मुंडा के दिवंगत बड़े भाई की हुई अंत्येष्टि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का आज सुबह टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले 6 महीनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को ही उनकी अंत्येष्टि की गई।

अर्जुन मुंडा बोले – मेरे अभिभावक नहीं रहे…

अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल मीडिया में पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। अर्जुन मुंडा कहा है कि – ‘भारी मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह पीड़ा असहनीय है। उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता। वह लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे थे और आज सुबह हम सभी को छोड़कर चले गए’।

अंत्येष्टिस्थल पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को ढांढ़स बंधाने पहुंचे शुभचिंतक।
अंत्येष्टिस्थल पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को ढांढ़स बंधाने पहुंचे शुभचिंतक।

आदिपुर केसर देखा घाट में हुई अंत्येष्टि, बेटे ने दी मुखाग्नि…

आपको बता दें कि कल ही दिल्ली से एयर एंबुलेंस के जरिए जमशेदपुर लाया गया। यहां जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। मंगलवार की सुबह उनका निधन  हो गया।उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास से आदिपुर केसर देखा घाट तक गई। मुखाग्नि उनके बेटे ने दी। दिवगंत भीमसेन मुंडा ने अपने पीछे एक बेटा और दो बेटी छोड़ गए हैं।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...