Ranchi : आज भारतीय नौसेना दिवस के विशेष अवसर पर ओडिशा के पूरी राजभवन में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से जमशेदपुर पूर्वी की बीजेपी विधायक और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू ने मुलाकात की।

Breaking : राष्ट्रपति ने पूर्णिमा को जमशेदपुर पूर्वी से विधायक बनने पर दी बधाई
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त किया। महामहिम ने पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में मिली शानदार जीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। वहीं पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि यह क्षण मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रहा।
मदन सिंह की रिपोर्ट—


















