कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार का आरोप: रघुवर दास जमशेदपुर चुनाव को कर रहे प्रभावित, राष्ट्रपति और निर्वाचन आयोग से की शिकायत

जमशेदपुर:  पूर्वी विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अजय कुमार ने आरोप लगाया है कि उड़ीसा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बार-बार जमशेदपुर आकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। अजय कुमार ने दावा किया है कि रघुवर दास जमशेदपुर में अपनी बहू पूर्णिमा दास साहू, जो भाजपा की उम्मीदवार हैं, के पक्ष में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।

अजय कुमार ने इस मामले की शिकायत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और निर्वाचन आयोग से की है। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान राज्यपाल का इस तरह से एक पार्टी के पक्ष में सक्रिय होना संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने मांग की है कि विधानसभा चुनाव के दौरान रघुवर दास के जमशेदपुर आने पर रोक लगाई जाए।

अजय कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अगर देश की राष्ट्रपति चुनाव प्रचार में शामिल होतीं तो लोगों को ठेस पहुंचती। उसी प्रकार से, राज्यपाल का इस प्रकार चुनाव प्रक्रिया में शामिल होना भी गलत है। रघुवर दास विजय दशमी के नाम पर राजनीतिक बैठकों का आयोजन कर रहे हैं, जो कि अनैतिक है।”

उन्होंने रघुवर दास और उनके परिवार पर जमशेदपुर में गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि जमशेदपुर की जनता को इस परिवार से मुक्ति दिलाने का समय आ गया है।

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...