Facebook से जुड़े पप्पू यादव, कहा- मैं मुख्यमंत्री का हमेशा करता हूं सम्मान

पूर्णिया : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने फेसबुक पर लाइव होकर अपनी मन की बात कही। जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम झारखंड में हुए चुनाव में हेमंत सोरेन की जीत को लिए झारखंड की जनता को बधाई दी। जिसमें उन्होंने कहा कि अब झारखंड में चौमुखी विकास होगा और यहां की जनता को उनका हक मिलेगा। साथ ही मेडिकल वृद्धा पेंशन योजना की तरह कई योजनाओं का लाभ भी भरपूर मिलेगा। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा कि मैं आपका हमेशा से सम्मान करता हूं। हम सभी को बिहार बचाने की जरूरत है, लेकिन आपकी पुलिस जिस तरह से प्रेस कॉफ्रेंस कर बातें कही उसमें कितनी सच्चाई है।

पप्पू यादव ने कहा कि मैं पूर्णिया पुलिस अधीक्षक का सम्मान करता हूं। आप पार्टी ना बनिए लेकिन वह किन के कहने पर क्या बोलते हैं उन्हें भी सोचना चाहिए था। मुझे नेपाल, मलेशिया और पाकिस्तान से धमकी भरा फोन और मैसेज भी आया। आप उनकी सच्चाई को सामने क्यों नहीं ला रहे हैं। मुझे बिहार पुलिस के कार्य शैली पर भरोसा नहीं रहा मैं इन सभी मामलों की जांच सीबीआई से करवाना चाहता हूं। पूर्णिया के पूर्व एमपी की तो सरकार है। आप सीबीआई जांच क्यों नहीं करते। मुझे सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। पूर्णिया की जनता और बिहार की जनता मेरे सुरक्षा के लिए काफी है। मैं सभी बातों को लेकर कोर्ट जाऊंगा। यह लोग मुझे मरवाना चाहते हैं। लेकिन मैं अभी नहीं मारूंगा मैं बिहार के एक-एक माफिया को मार कर मरूंगा। अगर धमकी वाली बात झूठी है तो मैं रिजाइन देने को तैयार हूं।

यह भी पढ़े : अपने बुने जाल में घिरे पप्पू, पूर्णिया पुलिस ने किया खुलासा, सरकार पर हुए आगबबूला, JDU ने दी नसीहत

यह भी देखें :

श्याम मोहन की रिपोर्ट

EPFO New Schemes 2026: विश्वास, कर्मचारी नामांकन अभियान और Amnesty Scheme...

EPFO ने विश्वास-2026, कर्मचारी नामांकन अभियान और एमनेस्टी योजना-2026 शुरू की। लाखों कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, पुराने विवादों के समाधान और ट्रस्टों को कानूनी...

CBSE Three Language Policy: कक्षा 9 में तीन भाषाएं अनिवार्य करने...

सीबीएसई की तीन भाषा नीति सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने केंद्र, NCERT और CBSE को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा। अगली...

Jharkhand High Court: Mutation से तय नहीं होगा जमीन का Ownership,...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि म्यूटेशन, जमाबंदी और लगान रसीद से जमीन का मालिकाना हक साबित नहीं होता। स्वामित्व विवाद का फैसला केवल सिविल...