अपने बुने जाल में घिरे पप्पू, पूर्णिया पुलिस ने किया खुलासा, सरकार पर हुए आगबबूला, JDU ने दी नसीहत

पटना : बिहार के पूर्णिया लोकसभा से सासंद बन पप्पू यादव की मिल रही जान से मारने की धमकी भरी कॉल का खुलासा हो गया है। पूर्णिया की एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सांसद महोदय के शुभचिंतक ही उन्हें जान से मारने की धमकी भरी कॉल और वीडियो भेजते थे। दरअसल, पूर्णिया पुलिस द्वारा दो दिन पहले भोजपुर जिले से पकड़ा गया व्यक्ति ने पुलिस के पूछताछ में बताया है। सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उन्हें धमकी दी जा रही थी ताकि सरकार द्वारा उन्हें जेड सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।

पूर्णिया एसपी ने इसका खुलासा किया कि इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंस से कोई लेना-देना नहीं है। इस मामले में पप्पू यादव के करीबियों का हाथ है। भोजपुर का रहने वाले रामबाबू को पैसे देकर पप्पू यादव को धमकी देने को कहा गया था। सांसद महोदय के करीबियों द्वारा उसे पार्टी के तरफ से पद के लिए उन्हें प्रलोभन भी दिया गया था। साथ ही उसे 20 लाख भी दिए गए थे। पूर्णिया एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने इस बात का खुलासा किया।

पूर्णिया के एसपी द्वारा किए गए कुलसी पर सांसद पप्पू यादव भड़क गए सोशल मीडिया के जरिए, पप्पू यादव अब पूर्णिया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। कह रहे है कि यदि पैसे देकर धमकी दिलाई गयी है तो उस नाम का जल्द खुलासा पुलिस करे। पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस मेरी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। पूर्णिया पुलिस के इस खुलासे से पप्पू यादव भड़क गए हैं। कहने लगे की सीएम नीतीश कुमार आपकी पुलिस मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है।

यह भी देखें :

पप्पू यादव ने कहा 26 लोगों ने अबतक जान से मारने की धमकी दिया। मलेशिया, पाकिस्तान और नेपाल से धमकी मिली है, उस पर अबतक कार्रवाई क्यों नहीं हुई है। अगर किसी ने पैसा देकर धमकी दिलाया है तो पुलिस उसके नाम का खुलासा कर गिरफ्तार करे। पुलिस किसी के इशारे पर मेरी सुरक्षा से खेल रही है, झूठ फैला हत्यारों को शह दे रही है। वहीं पूर्णिया पुलिस द्वारा किए गए कुलसी के बाद जदयू नेता पप्पू यादव को नसीहत देते हुए दिख रहे हैं। नीरज कुमार ने कहा है कि सांसद पप्पू यादव के किसी भी रणनीति को कोई चुनौती नहीं दे सकता, लम्बे अंतराल के बाद वह सांसद बने हैं।

यह भी पढ़े : Purnea MP पप्पू यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ…

महीप राज की रिपोर्ट

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...