ट्रैक्टर ने शौच कर वापस लौट रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत

आरा : जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव स्थित प्राइवेट स्कूल के समीप गुरुवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर शौच कर वापस लौट रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृतक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी स्व. दशरथ पासवान के 72 वर्षीय पुत्र राधा पासवान है एवं पेशे से कारोबारी थे।

उधर, घटना को लेकर मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को सदर अस्पताल से ले गए। उसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर उनके द्वारा आरा-बक्सर फोरलेन पर चौकीपुर मोड़के पास शव को सड़क के बीचों-बीच रख सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा बांस-बल्ली से घेर व टायर जलाकर आगजनी भी की।

यह भी पढ़े : जीत की खुशी मातम में बदली, सात साल के बच्चे की मौत

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...