Munger Marathon 2024 : पुरुष धावक अभिषेक व महिला वर्ग में रोजी हुए सम्मानित

मुंगेर : Munger Marathon 2024  – इतिहास में पहली बार मुंगेर जिला मुख्यालय के हेरू दियारा स्थित शहीद स्मारक से आज प्रातः साढ़े छह बजे 42.195 किलोमीटर मैराथन दौड़ 2024 की शुरुआत की गई। मैराथन दौड़ में दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कानपुर, पटना और कोलकाता सहित अन्य जगहों से लगभग एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुंगेर मैराथन-2024 में प्रथम पुरस्कार एक लाख की राशि मध्य प्रदेश के सतना के पुरुष धावक अभिषेक सोनी जबकि महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार की एक लाख की राशि दिल्ली की धाविका रोजी सिद्दकी को दी गई।

Best GPS in India

Munger Marathon 2024 :

वहीं द्वितीय पुरस्कार पुरुष वर्ग में 50 -50 हजार रुपए की राशि लखीसराय के अविनाश कुमार और नालंदा के रवि रंजन कुमार को दी गई। जबकि महिला वर्ग में द्वितीय पुरस्कार की 50-50 हजार की राशि सीतामढ़ी की मुस्कान कुमारी और बांका की इंद्राणी कुमारी को दी गई। मुंगेर के आयुक्त संजय कुमार सिंह ने पिस्टल फायर कर Munger Marathon 2024 की शुरुआत की।पुरस्कार वितरण समारोह के बाद आयुक्त संजय कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि मुंगेर मैराथन 2024 दौड़ के पीछे उद्देश्य यह भी है कि बच्चे बच्चियों अपने जीवन में लक्ष्य को निर्धारित करें और लक्ष्य के अनुरूप कड़ी मेहनत करें। सफलता उनके उनके कदमों को चूमेगी।

यह भी देखें :

Munger Marathon 2024 :

मुंगेर के जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने जिले के नागरिकों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया जिन्होंने पूरे मार्ग में धावक धाविकाओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया। बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने अपने संबोधन में बिहार वासियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगाने और शारीरिक गतिविधि करने की प्रेरणा दी।

Best GPS in Jharkhand

मैराथन दौड़ प्रारंभ होने के पूर्व आयुक्त संजय कुमार सिंह जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।Munger Marathon 2024 में प्रथम स्थान पाने वाले पुरुष और महिला प्रतिभागी को एक एक लाख की पुरस्कार राशि, द्वितीय स्थान पाने वाले पुरुष और महिला प्रतिभागी को 50-50 की पुरस्कार राशि और तृतीय स्थान पाने वाले पांच-पांच पुरुष और महिला धावक को 10-10 हजार की पुरस्कार राशि दी गई।

यह भी पढ़े : दो गांवों के बीच हुई गोलीबारी, मौके से दो खोखा बरामद

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...