2 गांवों के बीच हुई गोलीबारी, मौके से 2 खोखा बरामद

मुंगेर : धरहरा थाना क्षेत्र के औडाबगीचा और मोहनपुर गांव में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोलीबारी की गई। इस घटना में दोनों गुटों की और से दर्जनों राउंड फायरिंग की गई लेकिन किसी की हताहत की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद धरहरा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक और सशस्त्र पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है।

बताया जाता है मोहनपुर गांव निवासी विशाल कुमार औडाबगीचा मुन्ना यादव उर्फ मुन्ना डॉन के बीच औडाबगीचा मोहनपुर गांव के बीच शिवालय स्थित तलाब के पास गोलीबारी की घटना हुई है। वहीं घटना के बाद दोनों अभियुक्तों के घर पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची जहां दोनों फरार हो गया।

यह भी देखें :

वहीं इस घटना की पुष्टि करते हुए सदर एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि औडाबगीचा मोहनपुर गांव के बीच शिवालय स्थित तालाब के पास दो लोगो के बीच गोलीबारी की घटना घटित हुई है लेकिन कोई हताहत नहीं है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मोके वारदात पर पहुंची जंहा दो खोखा को बरामद किया गया। एसडीपीओ ने कहा इस गोलीबारी घटना का अंजाम करने वाले कुछ लोगों को नाम सामने आया है जिसके विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 पदाधिकारी निलंबित

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...