Auto and Car की आमने सामने टक्कर में 8 जख्मी

भागलपुर: भागलपुर में ऑटो और कार में आमने सामने टक्कर में आठ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी शिव मंदिर के समीप की है जहां एक एक ऑटो और कार में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में ऑटो में सवार आठ सवारी घायल हो गए।

मामले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुल्तानगंज की तरफ स भागलपुर की तरफ जा रही एक ऑटो में अनियंत्रित हो कर कार ने टक्कर मार दिया। घटना में मोतीचक निवासी देवनारायण मंडल, अगुवानी डुमरिया निवासी शंकर मंडल, मोतीचक निवासी पियूष कुमार, मनीता कुमारी समेत अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया जहां से घायलों को भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सुल्तानगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    15 भागलपुर जायेंगे RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, सदस्यता महापर्व में…

भागलपुर से विभूति सिंह की रिपोर्ट

Auto and Car Auto and Car

Auto and Car

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...