महाराष्ट्र में विधानसभा का सत्र 7 सितंबर से

डिजीटल डेस्क : महाराष्ट्र में विधानसभा का सत्र 7 सितंबर से। महाराष्ट्र में गुरूवार शाम को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की समाप्ति के बाद विधानसभा सत्र बुलाने की जानकारी दी गई। बताया गया कि महाराष्ट्र में नए विधायकों को शपथ दिलाने और स्पीकर के चुनाव के लिए 7 दिसंबर से विशेष सत्र बुलाया गया है।

नागपुर में होगा महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र

महाराष्ट्र में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र के बाद सदन की आगे की कार्यवाही की रूपरेखा तय होगी। फिलहाल महायुति नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक, 7 दिसंबर के विशेष सत्र के बाद चालू दिसंबर माह के बीच में नागपुर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र होगा। बताया जा रहा है कि उससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लेंगे।

महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण ।
महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण ।

हफ्ते भर में देवेंद्र फडणवीस करेंगे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार, फार्मूला तैयार..

इसी बीच महायुति के नेताओँ ने स्पष्ट किया है कि अगले एक हफ्ते के बीत नई सरकार में मंत्रिमंडल की रूपरेखा साफ कर दी जाएगी। इसी क्रम में माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने दावा किया है कि महायुति के सहयोगी दलों के मंत्री एक सप्ताह के भीतर शपथ लेंगे। इसी क्रम में महायुति के तीनों दलों की नई सरकार के मंत्रिमंडल में भागीदारी का फार्मूला भी तैयार कर लिया गया है।

पिछली सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या 28 थी। इस बार मंत्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। महायुति 2.0 में 50:30:20 का फॉर्मूला रहने की उम्मीद है क्योंकि इसी पर अंतिम दौर का मंथन हुआ है। इसके तहत भाजपा को 21 और शिवसेना 12 जबकि एनसीपी 10 मंत्री पद मिल सकते हैं।

महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद एनडीए के विभिन्न प्रदेशों के सीएम से मिलते पीएम नरेंद्र मोदी।
महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद एनडीए के विभिन्न प्रदेशों के सीएम से मिलते पीएम नरेंद्र मोदी।

महायुति 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए का दिखा शक्ति प्रदर्शन…

महाराष्ट्र में गुरुवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन भी दिखा। समारोह में देश भर से एनडीए के कई मुख्यमंत्री और नेता भी पहुंचे। महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।

समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता पहुंचे जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के मुखिया नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान शामिल रहे।

केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और केंद्रीय मंत्री और आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने भी यहां कार्यक्रम में शिरकत की।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य भी उपस्थित थे।

महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद एनडीए के विभिन्न प्रदेशों के सीएम।
महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद एनडीए के विभिन्न प्रदेशों के सीएम।

मुंबई के आजाद मैदान में हुआ महायुति 2.0 सरकार भव्य शपथ ग्रहण समारोह…

मुंबई के आजाद मैदान में संपन्न हुए महायुति 2.0 सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को एक भव्य आयोजन का रूप दिया गया। इसमें लगभग 42,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान था। 40,000 भाजपा समर्थकों के बैठने लिए विशेष व्यवस्था की गई थी और विभिन्न धर्मों के नेताओं सहित 2,000 गणमान्य लोगों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई।

महाराष्ट्र सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक, इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। बता दें कि समारोह में दिग्गज राजनेताओँ के अलावा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड सितारे शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह और माधुरी दीक्षित जैसी प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...