Purnea MP पप्पू यादव का करीबी ही दिलवा रहा था धमकी, एसपी ने कहा…

पूर्णिया: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को धमकी के मामले में पूर्णिया पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सांसद पप्पू यादव को धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने भोजपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने सांसद पप्पू यादव के करीबी राजेश यादव की संलिप्तता की बात कही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह पटना के इको पार्क में घूमने गया था जहां करीब चार वर्षों बाद उसकी मुलाकात राजेश यादव से हुई। राजेश यादव ने उसे कहा कि सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ानी है इसलिए उन्हें धमकी देना है। आरोपी ने बताया कि राजेश यादव ने ही उससे वीडियो बनवाया और क्या कैसे बोलना है यह भी बताया। राजेश यादव के निर्देश के अनुसार ही उसने एक दिसंबर वह वीडियो पप्पू यादव को भेजा था। जिसके बाद पप्पू यादव ने उसे कॉल किया और पूछा कि कौन बोल रहे हो तो उसने उनसे कहा कि वह बिश्नोई के बिहार टीम से बोल रहा है।

उसे पप्पू यादव की हत्या करने का ऑर्डर मिल गया है, वह पांच से छः दिनों के अंदर हत्या कर देगा। आरोपी ने बताया कि उसे यह काम करने के लिए दो लाख रूपये देने का वादा राजेश यादव ने किया था। मामले में एसपी ने कहा कि आरोपी के बयान को कोर्ट के समक्ष रखा गया है और आरोपी के द्वारा बताये गए बयानों की सत्यता की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि सांसद पप्पू यादव को धमकी देने के पीछे आखिर किसका हाथ है।

यह भी पढ़ें-   Bangladesh में अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध में पूर्णिया में प्रदर्शन

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Purnea MP Purnea MP Purnea MP

Purnea MP

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...