Purnea MP पप्पू यादव को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ…

भोजपुर: हेल्लो! भाई से माफ़ी मांग लो नहीं तो हम लोग पटना पहुंच चुके हैं, पांच से छः दिन में मार देंगे, ऑर्डर मिल गया है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर से जान मारने की धमकी देने वाले युवक को पूर्णिया की पुलिस ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक को अपने साथ लेकर पूर्णिया गई है और फिर पूछताछ में यह मामला साफ होगा कि वाकई वह लॉरेंस ग्रुप के सदस्य है या नहीं। पुलिस ने युवक को भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

भोजपुर के शाहपुर थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को धमकी देने के आरोपी रामबाबू राय को शाहपुर थाना क्षेत्र से पूर्णिया पुलिस और भोजपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक को अपने साथ पूर्णिया लेकर गई है। अब पूर्णिया पुलिस के द्वारा युवक से पूछताछ में यह साफ हो पायेगा कि गिरफ्तार युवक लॉरेंस ग्रुप का सदस्य है या नहीं।

बता दें कि रविवार की सुबह रामबाबू नामक एक युवक ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के एक नजदीकी के व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज कर कहा था कि हमें मारने का ऑर्डर मिल गया है। पप्पू यादव भाई से माफ़ी मांग लें या फिर पांच से छः दिनों के अंदर हम मार देंगे। हम पटना पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें-   मोतिहारी : अस्पताल में टूटे स्ट्रेचर पर घायल व्यक्ति का हो रहा है इलाज…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Purnea MP Purnea MP Purnea MP

Purnea MP

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...