Lawrence Bishnoi नहीं तो कौन…, पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा

पूर्णिया: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में पूर्णिया पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि सांसद पप्पू यादव को धमकी उनके ही सहयोगियों ने सुरक्षा में वृद्धि के लिए दिलवाया था। पूर्णिया के एसपी ने बताया कि पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को भोजपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पप्पू यादव की पार्टी जाप का सदस्य था और वह पहले सांसद के संपर्क में भी रहा था।

उसका लॉरेंस बिश्नोई से कोई संपर्क नहीं है। एसपी ने बताया कि आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सांसद पप्पू यादव के सहयोगी ने उससे संपर्क कर उनकी सुरक्षा बढाए जाने के लिए उससे संपर्क कर धमकी देने की बात कही। इसके लिए युवक को पैसे के साथ साथ भविष्य में नेता बनाए जाने का प्रलोभन मिला था। एसपी ने कहा कि आरोपी के द्वारा बताये गए बातों की फ़िलहाल पुष्टि नहीं की जा सकती है क्योंकि फ़िलहाल पुलिस अनुसंधान कर रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया उसे फ़िलहाल दो हजार रूपये एडवांस दिया गया था और दो अलग अलग वीडियो बना कर समय के अनुसार भेजा जाना था जिसमें उसने एक वीडियो भेजा था और दूसरा बाद में भेजना था। बाद में युवक को दो लाख रूपये और दिया जाना था और भोजपुर में उसे पार्टी में अहम पद भी देने का वादा किया गया था।

फिलहाल पुलिस ने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया और कहा कि आरोपी युवक के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर फ़िलहाल पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि आखिर मामला क्या है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सांसद पप्पू यादव को धमकी दिए जाने के मामले में युवक का लॉरेंस बिश्नोई से कोई संबंध नहीं है।

यह भी पढ़ें-   बिहार में जल्द ही होगा Shankar Netralaya का निर्माण, कैबिनेट की बैठक में कुल…

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Lawrence Bishnoi Lawrence Bishnoi Lawrence Bishnoi Lawrence Bishnoi

Lawrence Bishnoi

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...