Tuesday, October 28, 2025
Loading Live TV...

Latest News

टायर गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के रामकृष्ण नगर थाना इलाके में टायर गोदाम में भीषण आग लगी है। इस अगलगी से लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ी आग बुझाने में लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, छठ पूजा के मौके पर पटाखा की चिंगारी से आग लगी है। ट्रक सहित पूरा टायर गोदाम जलकर राख हुआ।पुलिस प्रशासन की तरफ से पटाखे फोड़ने पर लगा था प्रतिबंध, चिंगारी से लगी आग बताया जाता है कि छठ महापर्व के अवसर पर प्रशासन के द्वारा पटाखे छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन पटाखे...

रातू तालाब में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न

रांची के रातू तालाब में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हुआ। हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और व्रतियों ने सूर्य देवता से सुख-समृद्धि की कामना की।रांची: रांची के रातू तालाब में मंगलवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।सूर्योदय के समय तालाब के जल में खड़े होकर व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया और अपनी तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। तालाब किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में फल, प्रसाद...

अश्विनी चौबे ने कहा- ‘CM तो सपना है, तेजस्वी कालकोठरी का होगा मुख्य कैदी’

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने महागठबंधन द्वारा विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर तीखा हमला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा है कि महागठबंधन के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। बिहार में कोई भी भ्रष्टाचारी, दुराचारी और अपराध से जुड़ा व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। हां, इतना जरूर कहा जा सकता है कि तेजस्वी चुनाव के बाद...

महाराष्ट्र में शपथ लेते समय देवेंद्र फडणवीस ने लिया पिता के साथ मां का भी नाम

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

डिजीटल डेस्क : महाराष्ट्र में शपथ लेते समय देवेंद्र फडणवीस ने लिया पिता के साथ मां का भी नाम। महाराष्ट्र में मुंबई के आजाद मैदान में गुरूवार की शाम संपन्न हुए महायुति 2.0 सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम के रूप में मराठी में देवेंद्र फडणवीस का शपथ पाठ सबसे ज्यादा चर्चा में है।

वजह यह कि शपथ पाठ सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने मराठी में ही किया लेकिन उसमें नई बात सीएम के शपथ में रही। वैसे महाराष्ट्र में अधिकांश लोग स्थानीय मान्यता के मुताबिक अपने नाम के बीच में पिता का नाम लिखते हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब देवेंद्र फडणवीस ने आधिकारिक तौर पर अपनी मां का नाम लिया।

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने गुरूवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2014 और 2019 में भी शपथ ली थी लेकिन तब उन्होंने अपनी मां का नाम शपथ ग्रहण में नहीं बोला था।

देवेंद्र फडणवीस का तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ-पाठ…

देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के नए सीएम के तौर पर शपथ ली। उनको महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ग्रहण करने के दौरान सबसे पहले बोला – ‘मी देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस ईश्वर साक्ष शपथ घेतो….’

शपथ ग्रहण के दौरान भी उन्होंने अपने नाम के साथ अपनी मां का नाम जोड़ा। सरिता उनकी मां हैं और गंगाधर राव उनके पिता का नाम है। ऐसा पहली बार हुआ जब देवेंद्र फडणवीस ने आधिकारिक तौर पर अपनी मां का नाम लिया। समारोह के लोगों में वितरित निमंत्रण कार्ड में भी फडणवीस के नाम के साथ उनकी मां का नाम लिखा गया था।

महाराष्ट्र में स्थानीय मान्यता के मुताबिक लोग अपने नाम के बीच में पिता का नाम लिखते हैं। मगर देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह के कार्ड के उनके नाम के बीच में मां का नाम लिखे होना सियासी गलियारे में खासा चर्चा का विषय है।

समारोह के लोगों में वितरित कार्ड में भी फडणवीस के नाम के साथ उनकी मां का नाम लिखा गया था। इसमें उनका पूरा नाम देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस लिखा था।

महाराष्ट्र के नए सीएम देवेंद्र फडणवीस को बधाई देते पीएम नरेंद्र मोदी।
महाराष्ट्र के नए सीएम देवेंद्र फडणवीस को बधाई देते पीएम नरेंद्र मोदी।

चुनाव के शपथ-पत्र में भी देवेंद्र फडणवीस ने लिखा केवल अपने पिता का नाम…

देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ-पाठ की सियासी गलियारे में चर्चा अनेक तर्कों के साथ चल निकली है। बताया जा रहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए शपथ पत्र में भी उन्होंने अपना नाम देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस लिखा था।

इस क्रम में सीएम देवेंद्र फडणवीस और उनके माता-पिता को लेकर तमाम रोचक जानकारियां भी सामने आ रही हैं। देवेंद्र फडणवीस के पिता गंगाधरराव फडणवीस की कैंसर से मौत हो गई थी। तब देवेंद्र 16 साल के थे। उनकी माता सरिता फडणवीस अमरावती के प्रतिष्ठित कालोटी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे विदर्भ हाउसिंग क्रेडिट सोसाइटी की पूर्व निदेशक रह चुकी हैं।

इस चुनाव में जीत के बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने कहा था कि –‘ …मेरा बेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘पसंदीदा’ है और भाजपा में हर कोई चाहता है कि वह महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बने। मेरा बेटा चुनौतियों से पार पाना जानता है। पार्टी में हर कोई चाहता है कि वह अगला मुख्यमंत्री बने।

…यह स्पष्ट है कि अन्य लोग भी चाहते हैं कि वह यह भूमिका निभाए। वह वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पसंदीदा है, जो उसे अपना बेटा मानते हैं।  उनके बेटे की अथक मेहनत और लोगों के प्यार ने उन्हें यह जीत दिलाई।

…पिछले दो वर्षों में विपक्ष की तरफ से बेटे को निशाना बनाया गया था। यही कारण है कि बेटे ने खुद को आधुनिक समय का अभिमन्यु बताया। देवेंद्र जानता है कि चुनौतियों का सामना कैसे करना है’।

मां और पत्नी के साथ की देवेंद्र फडणवीस की फाइल फोटो
मां और पत्नी के साथ की देवेंद्र फडणवीस की फाइल फोटो

जनसंघी थे और नागपुर से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी थे देवेंद्र फडणवीस के पिता…

54 साल के देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र भाजपा के सबसे बड़े नेता हैं। उन्होंने सियासत में काफी चुभने वाले और अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव देखे हैं। वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

22 जुलाई 1970 को नागपुर में एक मध्यमवर्गीय महाराष्ट्रीयन परिवार में देवेंद्र फडणवीस का जन्म हुआ था। उनके माता-पिता काफी प्रतिष्ठित थे, जो सार्वजनिक सेवा और सामाजिक सक्रियता में सक्रिय रूप से शामिल थे। पिता गंगाधरराव फडणवीस जनसंघ के सदस्य थे और वह नागपुर से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रहे।

आपातकाल के दौर में जब देश भर में विरोधी नेताओं को जेल में डाला गया तो उनमें से एक देवेंद्र के पिता गंगाधरराव भी थे। गंगाधरराव को एक विरोध रैली के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें लंबे समय तक जेल में रखा गया।

महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में महायुति नेताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ।
महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में महायुति नेताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ।

महाराष्ट्र में कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे सीएम देवेंद्र फडणवीस के नाम हैं कई सियासी रिकार्ड..

देवेंद्र फडणवीस के नाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कई रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। वह महाराष्ट्र में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने थे। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करने वाले वह दूसरे सीएम हैं। साथ ही, उन्हीं के नाम पर राज्य में सबसे कम समय तक के लिए मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी है।

मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान केवल चार दिनों तक पद पर रहे। फिर विधानसभा में बहुमत साबित न होते देख उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

फडणवीस से पहले महाराष्ट्र में सबसे कम समय तक के लिए मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड पीके सावंत के नाम पर था। वह 25 नवंबर से चार दिसंबर 1963 तक 10 दिनों के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उनको एम कन्नमवार के निधन के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाया गया था।

फडणवीस राज्य के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे। पहली बार वह 44 साल की उम्र में इस पद तक पहुंचे थे। महाराष्ट्र में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का रिकॉर्ड वसंतराव नाइक के नाम दर्ज है। वह 11 साल 77 दिनों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह दिसंबर 1963 से फरवरी 1975 तक इस पद पर रहे।  शरद पवार राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्होंने 38 साल की उम्र में यह पद संभाला था।

Related Posts

अश्विनी चौबे ने कहा- ‘CM तो सपना है, तेजस्वी कालकोठरी का...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के...

महागठबंधन आज जारी करेगा अपना घोषणापत्र, कर सकता है बड़ा वादा

पटना : बिहार चुनाव से पहले छठ महापर्व के चलते सियासत में कुछ दिनों का ब्रेक लग गया था। हालांकि, छठ पूजा के समापन...

29 अक्टूबर से चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे राहुल, तेजस्वी भी...

पटना : देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आगमन 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel