बिहार विधानसभा चुनाव-2025 : पहले चरण में 3 सीटों पर सबसे कम उम्मीदवार, निर्दलीय एक भी नहीं

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवारों ने चुनावी प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार बिहार में दो चरणों में छह और 11 नवंबर को चुनाव होना है जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। वहीं बिहार में पहले चरण की तीन विधानसभा सीटें काफी खास हैं, क्योंकि इन सीटों पर सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। यही नहीं इन तीनों सीटों पर कोई भी निर्दलीय उम्मीदवार न होने से मुकाबला रोचक हो चुका है। दोनों ही गठबंधन के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

DIARCH Group 22Scope News

3 विधानसभा सीटें हैं परबत्ता, अलौली और भोरे हैं

आपको बता दें कि पहले चरण की ये तीन विधानसभा सीटें परबत्ता, अलौली और भोरे हैं। यहां छह नवंबर को मतदान होना है। परबत्ता और अलौली खगड़िया जिले में हैं जबकि भोरे गोपालगंज जिले में है। अलौली और भोरे सुरक्षित (अनुसूचित जाति) सीट हैं।

परबत्ता पर रहा है JDU का कब्जा

सबसे पहले बात खगड़िया जनपद की परबत्ता सीट की करते हैं। 2015 से यहां जनता दल यूनाइटेड (JDU) का कब्जा है और इस बार ये सीट चिराग पासवान के खाते में है। इस सीट पर जदयू के विधायक रहे संजीव कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थामा और राजद ने उन्हे उम्मीद्वार बना दिया है। उसका सीधा मुकाबला लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से है। इस सीट पर कोई भी निर्दलीय उम्मीदवार नहीं है और कुल पांच उम्मीदवार ही मैदान में हैं।

परबत्ता सीट पर प्रत्याशी

LJP(R) – बाबू लाल शौर्य

RJD – डॉ. संजीव कुमार

JSP – विनय के वरुण

BSP – रॉबिन स्मिथ

RJP – नरेश प्रसाद सिंह

RJD की मजबूत सीट है अलौली

इसके बाद खगडियां जिले की ही अलौली अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित विधानसभा सीट हैं, इस सीट पर कोई भी निर्दलीय उम्मीदवार नहीं है। 2015 और 2020 के चुनाव में इस पर राजद ने कब्जा किया था। इस बार राजद और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बीच मुकाबला है।

यह भी देखें :

अलौली सीट पर प्रत्याशी

RJD – रामवृक्ष सदा

JDU – राम चंद्र सदा

RLJP – यशराज पासवान

JSP – अभिशंक कुमार

BSP – दशरथ राम

JDU-CPIML में सीधा मुकाबला

वहीं गोपालगंज की भोरे सीट पर भी पांच उम्मीदवार मैदान में हैं, भोरे भी अनुसूतित जाति के लिए सुरक्षित सीट हैं। यहां से भी कोई निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में नहीं है। 2015 में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2020 में जदयू ने सीट जीती थी। इस बार इस सीट पर महागठबंधन की तरफ से सीपीआईएमएल चुनाव लड़ रही है, वहीं एनडीए से जदयू मैदान में हैं।

भोरे सीट पर प्रत्याशी

BSP – सुरेंद्र कुमार राम

JDU – सुनील कुमार

CPI(ML)L – धनंजय

JSP – प्रीति किन्नर

AAP – धर्मेंद्र कुमार

यह भी पढ़े : Bihar Chunav 2025 : दूसरे चरण की 122 सीटों में 19 पर त्रिकोणीय मुकाबला, बागियों के तेवर से बढ़ी मुसीबत, चुनाव हुआ दिलचस्प

गुमला सिंचाई विभाग में ऐसा क्या हुआ कि अकाउंटेंट और संवेदक...

Gumla Irrigation Department News: गुमला जिले के लघु सिंचाई विभाग (सिसई क्षेत्र) में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।...

Jamshedpur Crime News: DD Bar के बाहर युवक की मौत के...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में DD Bar के बाहर मारपीट और 'चापड़' (भारी धारदार हथियार) से हमले की घटना ने...

Hazaribagh Doda Seizure News: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 697 किलो अवैध...

Hazaribagh Doda Seizure News: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने हजारीबाग जिले के बरही पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित...